बसना मंडल भाजपा में संकल्प से सिद्धि – विकसित भारत का अमृत काल" विषय पर हुआ विशेष कार्यशाला
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
भारतीय जनता पार्टी मंडल बसना द्वारा कार्यशाला का आयोजन "संकल्प से सिद्धि – विकसित भारत का अमृत काल" विषय पर किया गया। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण व पूजन, माननीय विधायक श्री सम्पत अग्रवाल जी, मुख्य वक्ता स्वर्ण सिंह सलूजा और अतिथियों ने किया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री स्वर्ण सिंह सलूजा जी (मंडल प्रभारी) ने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में भाजपा के योगदान को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री डा. सम्पत अग्रवाल जी ने की, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को अमृतकाल की अवधारणा से अवगत कराते हुए भाजपा की नीति एवं दृष्टिकोण साझा किया।, और भाजपा के हर कल्याणकारी योजनाओं क़ो बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करने का कार्यकर्ताओं क़ो आग्रह किया। मुख्य रूप उपस्थित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सतीश अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल जी, जनपद अध्यक्ष डिलेवरी मिलाप निराला जी,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल जी,
मण्डल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव जी ने अतिथियों का स्वागत किया।
संचालन श्री जन्म जय साव जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री डा. एन. के. अग्रवाल जी (बसना विधानसभा संयोजक) ने किया।
कार्यशाला में जनपद उपाध्यक्ष एवं सदस्य नगर पंचायत उपाध्यक्ष, एवं पार्षद गण, सहित भाजपा मण्डल के सभी माननीय देव तुल्य कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.