विश्व पर्यावरण दिवस में एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण
Cni न्यूज़ अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
पीएम श्री नवोदय विद्यालय अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर शाला परिसर की साफ सफाई किया गया साथ ही साथ एक पेड़ मां के नाम , कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय प्राचार्य श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित के नेतृत्व मे शाला में वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अगले पांच साल में पांच करोड़ वृक्ष की आवश्यकता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाए और उसकी रक्षा करे।
साथ ही संकल्प लिया गया है कि ''पर्यावरण हमारी धरती का आधार है'' इसे बचाना हम सब की जिम्मेदारी है, हवा पानी पेड़ पौधे और जीव जंतु सभी इस धरती के बराबर के हकदार है यह दिन हमें पर्यावरण को बचाने और इसके प्रति जागरूक होने के याद दिलाता है
''पर्यावरण हमारी जिंदगी का आधार है'' साफ हवा हमें सांस लेने के लिए चाहिए स्वच्छ पानी पीने के लिए जरूरी है और पेड़ पौधे हमें भोजन, छाया और ऑक्सीजन देते हैं जानवर और पक्षी प्राकृतिक का संतुलन बनाए रखते हैं आज का दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
विद्यालय कार्यालय स्टाफ श्री आरिफ कादरी,श्रीमती प्रकृति परमार,श्री भाई लाल पटेल,श्री प्रीतम ,हर्षद जादव द्वारा भी पेड़ लगाए गए एवं प्राचार्य ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.