Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 12, 2025

राजनांदगांव रेत माफियाओं की गुंडागर्दी – ग्रामीणों पर फायरिंग, क्षेत्र में दहशत

 राजनांदगांव रेत माफियाओं की गुंडागर्दी – ग्रामीणों पर फायरिंग, क्षेत्र में दहशत




राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहर वार्ड क्रमांक 49 में अवैध रेत खनन और उसके परिवहन को लेकर एक हिंसक घटना सामने आई है। ग्रामीणों द्वारा रेत खनन रोकने का प्रयास करने पर रेत माफियाओं ने न केवल विवाद किया, बल्कि कट्टे से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।



 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने अवैध खनन और डम्फरो की आवाजाही का विरोध किया था। इसी दौरान रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच बहस बढ़ गई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठी। आरोप है कि रेत माफियाओं ने कट्टा निकाल कर तीन राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय लोग प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर नाराज हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



 इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है जानकारी के अनुसार चार दिनों से अवैध रेत खनन चल रहा था जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई है इसी बीच बुधवार की रात रेत चोरों को पकड़ने जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां रेत तस्करों ने दो मध्यप्रदेश पासिंग गाडिय़ों मे सवार होकर आये कुछ युवकों ने गाड़ी से उतरते ही कट्टे से तीन चार राउंड फायरिंग की इसमें गांव का एक युवक रोशन मण्डावी के सिर को गोली छूते हुए निकल गई उसके कान में गंभीर चोटे आई है उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही दो अन्य भी हुए घायल इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ लोग लगातार रेत चुरा रहे थे इसके पीछे स्थनीय वार्ड पार्षद और खनिज विभाग का हाथ बताया जा रहा है पुलिस पर भी आंखें बंद करने का आरोप लगा रही है।

 रेत चोरी को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई है बताया जाता है कि दबंग लोग रात के अंधेरे में रेत की चोरी करते थे । बकायदा राजनीतिक संरक्षण के तहत और एक रैकेट के माध्यम से रेत के अवैध कारोबार को संचालन किया जा रहा है इस पर ना ही खनिज विभाग न ही प्रशासन का नियंत्रण है ,नहीं जनप्रतिनिधि इसको लेकर सजग दिखाई दे रहे है। 


सी एन आई न्यूज राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से संतोष सहारे के साथ रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad