वीर सपूत मिथलेश साहू जी को श्रद्धांजलि, ग्राम नवापारा में भावुक माहौल
सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचयात नवापारा में वीर सपूत मिथलेश साहू की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंच पर उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें शाल और भेंट कर नमन किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री टंकराम वर्मा जी ने कहा कि मिथलेश साहू जैसे वीर जवानों का बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने देश और समाज की रक्षा के लिए नक्सल क्षेत्र में वीरगति पाई। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति हमारे दिलों में अमर रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के लोकप्रिय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतपाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, सोहेला मंडल अध्यक्ष हेमंत बाघमार, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश चरेवे, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन लाल वर्मा नवापारा सरपंच डोमार सिंह मार्कण्डेय महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अदिति बाघमार उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने वीर मिथलेश साहू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद कर भावुक हो उठे।
यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का अवसर था, बल्कि देशसेवा के लिए जीवन बलिदान करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का प्रतीक भी बना।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.