शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुथिया में संकुल समीक्षा बैठक का अयोजन
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
सरायपाली।संकुल केंद्र सेमलिया का समीक्षा बैठक शनिवार, दिनांक 12/07/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुथिया में संपन्न हुआ। संकुल प्रभारी/प्राचार्य श्री विक्रम यादव ने शिक्षा गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए समय पर शाला संचालन करने, नियमित कक्षा - कक्ष में अध्यापन, शाला की विशेष उपलब्धि का रिकॉर्ड रखने,
कमजोर विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर उनके दक्षता विकास के लिए योजना बनाने, प्रति माह चर्चापत्र डाउनलोड करने, विद्यार्थी उपस्थिति के लिए पालक संपर्क करने, शिक्षक डायरी संधारण, प्रतिदिन एमडीएम का ऑनलाइन एंट्री, विद्यार्थी विकास सूचकांक सभी कक्षाओं में चस्पा करने, शाला से बाहर दौरा को भ्रमण पंजी में नोट कर संकुल समन्वयक/ प्रभारी को सूचना देना, विद्यालय के कार्यालय एवम सभी कक्षाओं में टाइम टेबल चस्पा करने, विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश शिक्षकों दिए । संकुल समन्वयक श्री कौशल कुमार प्रधान द्वारा सर्वप्रथम संकुल केंद्र सेमलिया की सत्र 2024 - 25 में विशेष उपलब्धि को शालावार बताया गया। नवोदय विद्यालय में शासकीय प्राथमिक शाला राजाडीह से एक, प्रयास विद्यालय के लिए शास उच्च प्राथमिक शाला जंगलबेढा व
भुथिया से एक - एक और एनएमएमस में शास उच्च प्राथमिक शाला भुथिया से चार विद्यार्थी चयनित हुए हैं। आगे संकुल समन्वयक द्वारा संकुल को प्राप्त और अप्राप्त पुस्तकों की जानकारी दी गई। शालावार स्केन्ड - नॉट स्कैन्ड, वितरित , अवितरित पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा की गई। युक्ति युक्तिकरण से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का यू डाइज नेशनल कोड ज्ञात कर इंपोर्ट करने व यू डाइज में टीचर प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दिया गया। नव प्रवेशी कक्षा पहली के बच्चों के यू डाइज एंट्री के लिए आधार संख्या की अनिवार्यता की जानकारी दी गई l इकोक्लब में विद्यालय पंजीयन पूर्ण होने, संकुल के सभी विद्यालय द्वारा एक पेड़ मां के नाम में पिक्चर अपलोड करने, प्रतिदिन ऑनलाइन एमडीएम एंट्री करने की जानकारी शिक्षकों द्वारा दी गई। इसके अलावा दिव्यांग छात्रवृत्ति , इंस्पायर अवार्ड और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अधिकाधिक पंजीयन कराने की सलाह दी गई।संकुल केंद्र सेमलिया अंतर्गत सभी बारह विद्यालय से व्याख्याता एवं शिक्षक प्रधान पाठक गण श्री एम एम प्रधान, डी एल प्रधान , एस एन पटेल,श्रीमती पुष्पा चौधरी, बनिता आचार्य, श्री सचिन स्वाईं, सुधीर मांझी, श्रीमती स्मिता साहू जाग्रति प्रधान, गुलापिनी भोई, रौशनी सेठ, मृणा लिनी भोई नितारानी साहू सुलोचना पटेल उर्मिला पटेल , श्री सुखदेव मेहेर भगवान साहू, निर्मल प्रधान जयंत मेहेर, मनोरंजन प्रधान रथ भोई,कृपासिंधु नीलमणि प्रधान राधेश्याम राणा, सुबोध धाराई, गोकुल प्रधान, ज्योति ठेठवार,कौशल प्रधान संकुल समन्वयक सेमलिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस बैठक में उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.