Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 12, 2025

छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

 छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत



सिमगा:- छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का बहुप्रतीक्षित प्रदेश अध्यक्ष चुनाव  गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक चुनाव कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




 कुल राज 25 के मतदाता प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक रूप से सफल बनाया।


इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन निर्णायक बढ़त के साथ मिलन धनकर ने विजय हासिल की। उन्हें कुल 443 मतों से जीत प्राप्त हुई। मिलन धनकर आरंग, जिला गौतभट के मूल निवासी हैं और समाज में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


पहले भी निभा चुके हैं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी


मिलन धनकर का यह कार्यकाल कोई नया अध्याय नहीं है, बल्कि वे पिछले वर्ष भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान समाज को नई दिशा देने वाले कई निर्णय और जनहित के कार्य किए गए, जिनकी समाज में सराहना की गई। उनके कार्यों और व्यवहार कुशलता को देखते हुए इस बार भी समाजजनों ने एकजुट होकर उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना।


मतदाताओं ने दिखाया विश्वास, लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ चुनाव


चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही। समाज के वरिष्ठजनों की निगरानी में मतदान और मतगणना संपन्न हुई। चुनाव परिणाम आने के बाद सभा स्थल पर समाजजनों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने मिलन धनकर को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।


समाज के लिए संकल्पित हैं मिलन धनकर


जीत के बाद अपने संबोधन में मिलन धनकर ने कहा, "यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे समाज की है। मैं अपने हर एक समाजजन को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझ पर दोबारा विश्वास जताया। यह पद मेरे लिए सेवा का माध्यम है, और मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज की भलाई के लिए कार्य करता रहूंगा।"


उन्होंने आगे कहा कि समाज के युवाओं को आगे लाना, शिक्षा के क्षेत्र में अवसर बढ़ाना, और संगठन को पूरे राज्य में मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


समाज में खुशी की लहर


मिलन धनकर की दोबारा ताजपोशी से समाज में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके समर्थकों और समाज के युवाओं ने जगह-जगह पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। समाज के बुजुर्गों ने भी उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



यह चुनाव न केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया थी, बल्कि समाज के एकजुटता, लोकतंत्र और जागरूकता का प्रतीक भी बना। मिलन धनकर के नेतृत्व में समाज को नई दिशा और ऊँचाई मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad