Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 17, 2025

युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त चक्काजाम ..... रासायनिक खाद नहीं मिलने से क्षेत्र के किसानों में सरकार के प्रति भयंकर आक्रोश ....... चार दिनों के भीतर खाद उपलब्ध कराने का अधिकारियों ने किया वादा....

 युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त चक्काजाम .....




रासायनिक खाद नहीं मिलने से क्षेत्र के किसानों में सरकार के प्रति भयंकर आक्रोश .......

चार दिनों के भीतर खाद उपलब्ध कराने का अधिकारियों ने किया वादा....




छुरिया/राजनांदगांव //- 

         खुज्जी विधानसभा एवं छुरिया ब्लाक के समितियों में खाद की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस एवं किसानों ने आज जंगी प्रदर्शन कर, बेरीकोट तोड़कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जहां उच्चाधिकारियों ने पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं युरिया उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ । 




उल्लेखनीय है ब्लाक के अधिकांश सेवा सहकारी समितियों में खाद का संकट गहरा गया है। क्षेत्र में बुवाई एवं रोपाई का कार्य अंतिम चरणों में है। जहां फसल के बेहतर पैदावार के लिए डीएपी, खाद किसानों द्वारा डाला जाता है। लेकिन खेती किसानी कार्य में समितियों में पिछले दो माह से खाद नहीं होने से किसान परेशान है । इन समस्याओं को लेकर खुज्जी विधानसभा के युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने खाद उपलब्ध कराने कृषि विस्तार अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के बाद भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया गया। 

         फलस्वरूप युवा कांग्रेस एवं किसानों ने गुरूवार को नेशनल हाईवे में चक्काजाम की चेतावनी दी थी । जिसको लेकर पुलिस ने दो जगह बेरीकेट लगाये थे। जहां स्वयं एसडीओ डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, थाना प्रभारी छुरिया, संतोष भूआर्य, चिचोला टीआई कृष्णा पाटले, मोहारा टीआई ढालसिंह, बड़ीसंख्या में पुलिस बल उपस्थित थे। 

         दोपहर बापूटोला पुलिया के पास युवा कांग्रेस एवं किसानों को रोका गया, जहां युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बेरीकेट को तोड़ते हुए दूसरे बेरीकेट के पास पहुंचकर चिचोला नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने की मांग करने लगे। जहां लगभग आधे घण्टे तक बापूटोला मोड़ के पास पुलिस एवं युकाईयों में झड़प होती रही।

           युवा कांग्रेस एवं किसान छुरिया चिचोला मार्ग पर स्थित बापूटोला में धरने पर बैठ गए। लगभग दो घण्टे तक चिचोला छुरिया आवागमन मार्ग बाधित रहा। अधिकारियों के समझाईश के बाद युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को शीघ्र ही खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस अवसर पर खुज्जी विधानसभा के युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शेखर मंडलोई, किसान नेता मदन नेताम, अनिल बाघमारे, छबि यादव, दीनू साहू, राजेन्द्र कतलाम, सुरेश शोरी, रोहित साहू, हौसी साहू, हेमन्त सिन्हा, जितेन्द्र मंडावी,तिलक मंडावी, दीपक निषाद, विनोद मंडावी, धिरेन्द्र तिवारी, गोदावरी, बुधारू मंडावी सहित क्षेत्र के युवा कांग्रेस एवं किसान शामिल हुए ।

  चार दिनों में 400 मैट्रिक टन खाद मिलेगा किसानो को -

              युवा कांग्रेस एवं किसानों के धरना प्रदर्शन में तहसीलदार विजय कोठारी एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी राजनांदगांव एस.एल.देशलहरे एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी छुरिया जी.पी.सहाड़े ने बताया कि चार दिनों में समितियों में डीएपी एवं यूरिया का 400 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, तब जाकर युवा कांग्रेस एवं किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।


CNI NEWS छुरिया राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से विजय निषाद  के साथ संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad