Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 22, 2025

जनदर्शन में पहुँचे बुजुर्ग आनंदराम और तुकाराम की समस्या का हुआ त्वरित समाधान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बुजुर्गों की मांग पर उन्हें प्रदान किया श्रवण यंत्र


भारत साहू जिला बालोद 


जनदर्शन में पहुँचे बुजुर्ग आनंदराम और तुकाराम की समस्या का हुआ त्वरित समाधान




कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बुजुर्गों की मांग पर उन्हें प्रदान किया श्रवण यंत्र

बालोद, 22 जुलाई 2025 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में बुजुर्ग आनंदराम और तुकाराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया। आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में पहुँचे  गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रेंगाकठेरा के श्रवणबाधित बुजुर्ग श्री आनंदराम और ग्राम बोदल के बुजुर्ग श्री तुकाराम ने आवेदन प्रस्तुत कर आवाज कम सुनाई देने की समस्या बताई तथा समाधान हेतु श्रवण यंत्र की मांग की। इनके आवेदन पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपने कक्ष में दोनों ही बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान कर उनसे बात की। बुजुर्ग श्री आनंदराम और श्री तुकाराम ने अपने कान में श्रवण यंत्र लगाकर बताया कि अब उन्हें सब की बातें साफ-साफ सुनाई दे रही है। उन्होंने अपनी समस्या के त्वरित समाधान के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad