केजूराम बघेल को जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने पहुंचे उनके निवास भाजपा पदाधिकारी
केजूराम बघेल को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल सहित भाजपा पदाधिकारियो ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई
बलौदाबाजार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष केजूराम बघेल को बलौदाबाजार ज़िला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेताओ ने उनके निज निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं केजूराम बघेल को श्रीफल, साल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला बलौदा बाजार अध्यक्ष आनंद यादव सिमगा जनपद अध्यक्ष डॉ.दौलतपाल करण वर्मा,विधायक प्रतिनिधि, मंडल उपाध्यक्ष धन्ना निषाद, हरीश वैष्णव सरपंच, मंडल कोशाध्यक्ष झालाराम वर्मा, अकबर साहू सरपंच प्रतिनिधि सीतापार ,मोनू समुद्रे, मंडल कार्यालय प्रभारी राज किरण महिलांगे, शाला समिति उपाध्यक्ष जीतू यादव, रमेश साहू बूथ अध्यक्ष, खेलावन बघेल, नंद साव, धनेश नारंगे, मिडिया प्रभारी प्रकाश पाल, शोशल मिडिया प्रभारी धनी राम रजक उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की नेताओं ने कहा कि केजू राम बघेल का संगठनात्मक अनुभव और समर्पण पार्टी को और मजबूती देगा। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि बघेल का यह दायित्व निश्चित ही जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.