हत्या की घटना को अंजाम देने वाला प्रेमी आरोपी तरूण दास मानिकपुरी गिरफ्तार
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत मृतिका के घर में दिया था हत्या की घटना को अंजाम।
प्रेम संबंध का विवाद बना हत्या का कारण।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
तिल्दा नेवरा > दिनांक 05.08.25 को प्रार्थी रूपेन्द्र निर्मलकर निवासी वार्ड क्र. 14 नेवरा ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके परिचित कमल अग्रवाल ने उसे बताया कि उसकी बुआ छीता निर्मलकर जो दूसरे घर में रहती है। वह अपनी बुआ के घर जाकर देखा तो उसकी बुआ छीता निर्मलकर खाट पर लेटे अवस्था में कथरी ओढ़ी थी, उसके द्वारा दो-तीन बार आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तब वह ओढ़े कथरी को हटाकर देखा तो उसकी बुआ छीता निर्मलकर के सिर में चोट लगा था, खून निकला हुआ था एवं खून का कुछ भाग खाट के नीचे जमीन पर भी गिरा हुआ होने के साथ ही वह मृत अवस्था में पड़ी थी, कि थाना तिल्दा नेवरा में मर्ग कायम कर शव का पी.एम. कराया गया। शॉट पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु सिर में चोट पहुंचाने व गला दबाने के कारण दम घुटने से होना लेख करते हुए मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा छीता बाई के सिर में किसी वस्तु से मारकर प्राण घातक चोट पहुंचाने के साथ ही गला दबाकर हत्या कर दिया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 332/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। हत्या की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल , उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह , नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी प्रभारी एंण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया । घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी . सी . टी . व्ही . कैमरों के फूटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरणमें मुखबिर लगाकरभी अज्ञात आरोपीको चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्योंको जानकारी प्राप्त हुई की तिल्दा नेवरा वार्ड क्रमांक 14 निवासी तरुणदास मानिकपुरी का मृतिका के घर आना जाना था तथाअंतिम बार उसे मृतिका के घर से बाहर जाते देखा गया था । जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तरुण दास मानिकपुरी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बात कर लगातारटीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयासकिया जा रहा थाकी प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पूछताछ में आरोपी तरुण दास मानिकपुरी ने बताया कि उसका मृतिका के घर आना जाना थातथा उनके मध्य प्रेम संबंध था दिनांक घटना 04.08.25 की रात्रि आरोपी मृतिका के घर गया था तथा दोनों के मध्य प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हुआ तथा विवाद अत्यधिक बढ़ जाने से आरोपी आवेश में आकर पास पड़े लकड़ी के बत्ता से मृतिका छीता बाई के सिर पर मारा जिससे वह बेहोश हो गयी इसके बाद अपने हाथों से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया तथा वहां से चला गया । आरोपी तरुण दास मानिकपुरी पिता राजकुमार मानिकपुरी उम्र 33 साल वार्ड क्रं . 14 कालेज रोड़ नेवरा निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जप्त कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया । कार्यवाही में निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा , एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय सउनि . गेंदूराम नवरंग , प्र . आर . कृपा सिंधु पटेल , पुष्पराज परिहार , धनंजय गोस्वामी , संजय मरकाम , अमित कुमार , प्रकाश नारायण पात्रे , गौरी शंकर साहू , शिवम द्विवेदी तथा थाना तिल्दा नेवरा से उपनिरीक्षक विकास देशमुख , सउनि शंकर लाल वर्मा , आर . संदीप सिंह , किशोर शर्मा , दीपक सेन, कुलदीप वर्मा , म .आर . किरण वर्मा एवं पूजा वर्मा की महत्वपूर्ण भूर्मिका रही । C N I News Tilda Neora से अजय नेताम की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.