गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन से बचना चाहिए ,वरना लग सकता है कलंक ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। Ganesh Chaturthi -गणेश चतुर्थी 2025 तिथि और पूजा मुहूर्त
चतुर्थी तिथि को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष गणेश चतुर्थी बुधवार, 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त 27 अगस्त को सुबह 11:05 बजे शुरू होगा और 27 अगस्त को दोपहर 01:40 बजे समाप्त होगा। यह भी माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। यदि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन करते हैं, तो यह मिथ्या दोष या मिथ्या कलंक का कारण बनता है, जिसका अर्थ है चीज़ को चुराने का झूठा आरोप।
माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने भी एक बार भाद्रपद चतुर्थी का चांद देख लिया था, जिसकी वजह से उन पर स्यमंतक मणि चुराने का आरोप लग गया था ।चतुर्थी पर चंद्र दर्शन से जब भगवान पर कलंक लग सकता है तो आम लोगों को भी इसकी वजह से मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
आपको गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा के दर्शन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको मिथ्या दोष से बचने में मदद मिल सकती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ,चंद्रमा ने गणेश जी का मजाक उड़ाया था, तब गणेश जी उन्हें श्राप दिया था ।यदि गलती से चंद्रमा दिख जाए तो - ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.