शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षक प्रेमचन्द साव द्वारा लिखा गया प्रेम की पाती पुस्तक का विमोचन किया
पुस्तक का विमोचन लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी एवं बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के उपस्थिति में हुआ
महासमुंद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के शिक्षक प्रेमचन्द साव 'प्रेम' द्वारा लिखित मानवतावाद,सेवाभाव,राष्ट्रप्रेम और मानवीय संवेदनाओं को उजागर करने की अलौकिक झलक दिखलाती पुस्तक गीत संग्रह प्रेम की पाती का विमोचन लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर गीत संग्रह प्रेम की पाती के प्रकाशन पर बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन सबमें मुझे एक समर्पित शिक्षक की पुण्य भावनाओं की एक शुभ्र लहर दिखती है जो आपके शैक्षणिक क्षेत्र एवं साहित्यिक पहचान को रेखांकित करेगी।बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि निश्चित ही यह पुस्तक हमारे मानव समाज के लिए उपयोगी व ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी।सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने भी प्रेम की पाती गीत संग्रह के लिए कवि को बधाई देते हुए कहा कि आपके लेखनी इसी तरह भविष्य में भी मानवता की कल्याण हेतु काव्य सृजन करते रहें।शिक्षक प्रेमचन्द साव साहित्य लेखन में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के साथ ही साथ विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचारों के लिए जाने जाते हैं।शुभदा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में भूमिका लेखन छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व लोकप्रिय कवि डॉ.पीसीलाल यादव,शुभानुशंसा-आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार तोखन साहू,बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल,साहित्यकार रमेश कुमार सोनी,प्राचार्य बलदेव मिश्रा,संभागीय लेखा अधिकारी जगत राम साव,कला कौशल साहित्य संगम जनसेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष कौशल महंत द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.