सुहेला में युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल में माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के दर्शन
सुहेला। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर युवा दुर्गा उत्सव समिति सुहेला द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल का आयोजन किया गया, जिसमें माँ दुर्गा के 51 शक्ति स्वरूपों के दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री बृजमोहन अग्रवाल, बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री श्री टंकराम वर्मा, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा एवं सुहेला मंडल अध्यक्ष हेमन्त बघामर सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
पूरे क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण हेतु माँ जगदंबा से सामूहिक प्रार्थना की गई कि वे अपनी कृपा और आशीर्वाद पूरे प्रदेश पर बनाए रखें।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.