राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला राजनांदगांव में 5 अक्टूबर को अधिकारी कर्मचारी संम्मान समारोह प्रस्तावित
जय जोहार
माता बहादुर कलारिन की जय
दिनांक 24 सितम्बर को जिले के पदाधिकारी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं माता बहादुर कलारिन सामाजिक कल्याण समिति की संयुक्त वर्चुअल बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से 5 अक्टूबर को जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी
इस कार्यक्रम का उदेस्य समाज के अधिकारी कर्मचारियों के बौद्धिक संसाधनों का उपयोग कर शिक्षा व संस्कृतियों का विकास तथा समाज की संगठन को मजबूत करना / समाज के विकास तथा उत्थान सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है इस बैठक में श्री गौकरण सिन्हा संयोजक सचिव रेशू लाल सिन्हा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को मंडलेश्वर के माध्यम से जानकारी करने की जिम्मेदारी दी गई है तथा माता बहादुर कलारिन सामाजिक कल्याण समिति को पदाधिकारियों को कार्यक्रम के संचालन व आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है
यह कार्यक्रम जिले के निर्देशन में जिले के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं माता बहादुर कलारिन सामाजिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होंगे यह कार्यक्रम 5 अक्टूबर को राजनांदगांव में आयोजित किए जाएंगे उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिन्हा सांगिनकछार ने दी।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.