बसना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईशरे विश्वविद्यालय द्वारा संचालित चैतन्य देवियों की झाँकी आकर्षण का केन्द्र बनीं
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर बसना सेवाकेन्द्र में सजायी गई चैतन्य देवियों की झाँकी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजेश भोई, सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी एवं जमुना दीदी उपस्थित रहीं।
झाँकी का अवलोकन करते हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यहाँ आकर बहुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। यह स्थान न केवल शिक्षाप्रद है बल्कि आध्यात्मिक जागृति का केन्द्र भी है। उन्होंने कहा कि राजयोग साधनारत ब्रह्माकुमारी बहनों का चैतन्य देवियों के रूप में अवतरण इतना जीवंत है कि यह पहचानना कठिन हो जाता है कि वे सजीव हैं या मूर्तियाँ। यह झाँकी वास्तव में आकर्षक और मनभावन है, जिसे देखकर असीम आनंद की अनुभूति होती है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने जानकारी दी कि चैतन्य देवियों की झाँकी आगामी 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री एवं लाइट-एंड-साउंड शो के माध्यम से माँ दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, काली और उमादेवी सहित शिवशक्तियों की महिमा का अद्भुत प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.