सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
चैतन्य देवियों की दर्शन करने पहुंच रही है भीड़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिथौरा द्वारा आयोजित झांकी।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिथौरा के तत्वाधान में
राजयोग साधना द्वारा मन की एकग्रता और शारीरिक स्थिरता का अदभुत प्रर्दशन के साथ चैतन्य देवियों की झांकी ध्वनि एवं प्रकाश का सुन्दर समायोजन के साथ झांकी लगाई गई है
जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेश निषाद ,विपिन प्रधान,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गौरव चंद्राकर राजेश साव, संतोष गुप्ता चंद्रशेखर सिदार की मुख्य उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर माँ अम्बे जी की आरती कर की गई।आपको बता दे यह आयोजन ब्रह्माकुमारी संस्था हर साल की तरह इस साल भी चैतन्य देवियों की झांकी आयोजित कर रही है. यह झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है. आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु सहित आम जन चैतन्य देवियों की झांकी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. 2 अक्टूबर को इस झांकी का समापन होगा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.