राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रहे जनपद सदस्य उमा अनंत
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचयात कुथरौद के आंगनबाड़ी में बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए प्रौद्योगिकी, एक लक्षित दृष्टिकोण और अभिसरण द्वारा पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए पोषण अभियान चलाया जा रहा है।
बच्चों के कम पोषण और जन्म के समय कम वजन को सालाना दो प्रतिशत और एनीमिया को तीन प्रतिशत तक कम करने और देश में अच्छे पोषण के लिए एक जन आंदोलन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह भारत का प्रमुख कार्यक्रम है। आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट व पोषण आहार की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर साल सितंबर के महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। कुथरौद में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। ग्राम कुथरौद के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच तारण दास अनंत, उपसरपंच रेखा पर्यवेक्षक सरिता वर्मा,कार्यकर्ता सहायिका व ग्रामवासी उपस्तिथ थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.