शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शर्मा परिवार में भजन में झूमे भक्त ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन डी.डी.नगर के दामोदर शर्मा के निवास में नवरंग महिला
मंडली द्वारा माता रानी के भजनों में ढोलक,मंजीरा एवं अन्य वाद्य यंत्रो की धून में सुंदर प्रस्तुति दी।उपस्थित भक्त भक्ति भाव में लीन होकर झूम उठे ।
धर्म और भक्ति के रंग में रंगा माहौल मनमोहक दिखाई दिया । इस अवसर पर उपस्थित रहे, सविता तिवारी, विद्या सोनी,वंदना साहू,सुषमा पांचाल,सतरुपा पाल,सीमा शर्मा, पुष्पा शर्मा, नगीना जोशी, राखी शर्मा । अंत में माता रानी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.