अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
"एक दिन - एक घंटा - एक साथ" श्रमदान अभियान , अहमदाबाद
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर, आज रक्षा मंत्रालय अंतर्गत कैंटीन स्टोर विभाग, अहमदाबाद ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक घंटे का श्रमदान किया।
आज राष्ट्रीय श्रमदान दिवस के अवसर पर श्रीमती अरुणा ने कहा कि राष्ट्रीय श्रम दान" का अर्थ एक बड़े पैमाने पर स्वैच्छिक श्रम या कार्य है जो किसी समुदाय या देश के समग्र विकास और कल्याण के लिए किया जाता है। यह महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है और अक्सर "स्वच्छ भारत अभियान" के हिस्से के रूप में सफाई, वृक्षारोपण, और अन्य सामुदायिक सेवा गतिविधियों के रूप में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर आज अहमदाबाद कैंटीन स्टोर कर्मचारियों ने आज आस पास एवं परिसर में एक घंटे का श्रमदान कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आहवान को सार्थक किया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी सिंह,श्री हितेश,श्री सचिन,श्री सोनूआदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.