ग्राम पंचायत हथबंद में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई
बलौदबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंत मनाई गई। इस अवसर पर उनकी छाया प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य रूप से धन्ना निषाद, प्रकाश पाल, नरेश आनंद, सरपंच मूलचंद टंडन, डॉ. उत्तम कुमार विश्वास, संतराम ध्रुव, जीतू यादव, जितेंद्र साहू, राजेश प्रजापति, धनीराम रजक, कुमार कोसले, धनेश्वरी वर्मा और कोमल निषाद नंद कुमार साहू उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके मार्गदर्शन से ही ग्राम विकास की राह प्रशस्त होती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.