राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रहे सरपंच महेंद्र वर्मा
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचयात मोहभट्टा के आंगनबाड़ी केंद्र दो में बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए प्रौद्योगिकी, एक लक्षित दृष्टिकोण और अभिसरण द्वारा पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए पोषण अभियान चलाया जा रहा है।
बच्चों के कम पोषण और जन्म के समय कम वजन को सालाना दो प्रतिशत और एनीमिया को तीन प्रतिशत तक कम करने और देश में अच्छे पोषण के लिए एक जन आंदोलन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह भारत का प्रमुख कार्यक्रम है। आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी टू ईट व पोषण आहार की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर साल सितंबर के महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। मोहभट्टा में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। ग्राम मोहभट्टा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक दो में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच महेंद्र कुमार वर्मा (विक्की) ,कार्यकर्ता भोजमणी लहरे,सहायिका प्रेमिन डांडेकर ,ई इंद्र महिलांग, उर्मिला वर्मा, ANM ज्योति साहू,RHO शारदा ध्रुव, मितानीन हेमिन वर्मा, जामबाई सेन,SHG समूह रामेश्वरी गैंडरे, संगीता वर्मा, सावित्री निषाद चंद्रकांत वर्मा, प्रभु निषाद ग्रामवासी उपस्तिथ थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.