रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
खरोरा में नवरात्रि की धूम चारों तरफ का वातावरण भक्तिमय हो गया
खरोरा शक्ति की भक्ति के महापर्व शारदीय क्वांर नवरात्र की अंचल में धूम मची है। सुबह से देर रात तक देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। एकता युवा मंच दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी मां दुर्गा की स्थापना की गई है। जहां प्रतिदिन भक्तों की भीड़ लग रही है। दर्शन पूजन करने श्रद्वालुओं की कतार लग रही है। नवरात्र के शुरू दिन अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना हुई। तत्पश्चात मां दुर्गा की अलग-अलग नौ स्वरूपों की स्थापना की गई। उल्लेखनीय है कि, खरोरा में हर साल समिति द्वारा दुर्गा की रूपों की स्थापना की जाती है। अलग-अलग स्वरूप में मातारानी भक्तों को दर्शन दे रही है। आकर्षक पंडाल के साथ झालर व तोरण से स्थल को सजाया गया है। सुबह-शाम महाआरती सम्पन्न हो रही है। दूर-दूर से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहें हैं। वहीं रात में जानवी मानस परिवार द्वारा जगराता जसगीत की धूम रहती है। यहां नवदुर्गा का दिव्य स्वरूप अंचल में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जसगीत सेवा मंडली द्वारा माता रानी की जस पचरा गीत प्रस्तुत की जा रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिदिन नवदुर्गा की आरती हो रही है।आज पंचमी तिथि पर मां नवदुर्गा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। दुर जिससे भक्ति मय माहौल बना हुआ है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.