साहू समाज चुनाव में दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष बने मानधाता साहू, एकजुटता पर जोर
बलौदाबाजार जिला के सिमगा ब्लॉक में दामाखेड़ा परिक्षेत्र का चुनाव गुरुवार को साहू भवन किरवाई में निर्विरोध हुआ। दामाखेड़ा परिक्षेत्र का चुनाव में परिक्षेत्र अध्यक्ष और अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। परिक्षेत्र अध्यक्ष मानधाता साहू, उपाध्यक्ष भीषम साहू महिला उपाध्यक्ष अनुपा साहू,संगठन सचिव भानुप्रताप साहू महिला सचिव भारती साहू को बनाया गया।
निर्वाचन अधिकारी टीकाराम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू, कार्यकारिणी सदस्य बलौदाबाजार जीतराम साहू, वीरेंद साहू तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण,सुरेश साहू थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया। मानधाता ने कहा समाज को एक नई दिशा देने के लिए और समाज को एकजुटता और एकता बनाए रखने के लिए आज के युवा पीढ़ी को आगे लाना आवश्यक है। समाज को संगठित करने समाज में रहकर हमेशा हर कार्य के लिए अग्रसर रहना चाहिए।
हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजराम हेमलाल साहू, जागेश्वर साहू, राजेश साहू, हीरालाल साहू,ओंकार साहू तहसील मीडिया प्रभारी संतु, रामेश्वर, ऊषा, मोतीदास, अशोक, रामकुमार, ईश्वर, दयालु साहू, दुजराम, कन्हैया साहू, मंगलेश्वर साहू,ने उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.