जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना
सिमगा। जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत आज कुल 29 श्रद्धालुजन भगवान श्रीरामलला के पावन दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, पार्षद प्रतिनिधि अनूप तिवारी एवं पार्षद पीताम्बर सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनके मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अयोध्या धाम दर्शन योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जन्मस्थली के पावन दर्शन कराने के साथ-साथ उन्हें धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ना है।रवानगी के समय श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। सभी ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की।
आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुखद यात्रा कर पावन धाम के दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.