Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 11, 2025

आदि सहयोगियों के लिए विलेज वर्कशॉप का आयोजन

 आदि सहयोगियों के लिए विलेज वर्कशॉप का आयोजन*



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


सरायपाली :-  5 क्लस्टर के 16 गांव में आदि कर्मयोगी अभियान पहुंचने का संकल्प

10 से 11 सितंबर 2025 तक 

जनपद पंचायत सरायपाली सभाकक्ष (मनरेगा) भवन में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सहयोगी विलेज वर्कशॉप का आयोजन किया गया किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड नोडल अधिकारी जनपद सीईओ अमित हालदार सहायक नोडल अधिकारी अजय माधवन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

स्वागत उद्बोधन में विकासखंड नोडल अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली ने अपने जैसे कर्मयोगी बनाने के लिए सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित किया। विकासखंड सहायक नोडल अधिकारी अजय माधवन ने योजना की संक्षिप्त जानकारी दी। 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरायपाली प्रतिनिधि डॉ.प्रकाश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जनपद सदस्य वेद  नायक, गोपबंधु पटेल का आगमन हुआ।

अतिथियों ने बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान विकसित भारत के विजन के तहत संचालित है।सबका साथ-सबका विकास के तर्ज पर वर्ष 2030 तक जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को पूर्ण विकसित बनाने का लक्ष्य है।

इस विलेज वर्कशॉप आदि सहयोगी अभियान के लिए विकासखंड को 5 क्लस्टर डुडुमचुवां,अर्जूण्डा,भगतसराईपाली, खोखेपुर,पझरापाली में बांटा गया। जिसके अंतर्गत 16 गांव मोहनमुंडा, काकेनचुवां,मौहाडीपा, कोसमपाली,खैरमाल, मुण्डपहार,भुरसापाली,सिरबोड़ा, पझरापाली,जटाकन्हार,सराईपाली,खोखेपुर,टिभुपाली, भगत सराईपाली,कोईलबहाल से शिक्षक,पंचायत सचिव,रोजगार सहायक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आर.एच.ओ, सक्रिय महिलाओं को आदि सहयोगी के रूप में प्रशिक्षित किया गया। सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर आदि साथियों को ग्राम स्तर में जाकर प्रशिक्षण देकर धरातल पर कार्य योजना तैयार करेंगे। प्रशिक्षण में समय सारणी अनुसार आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य गतिविधियों में अपने नाम, पदनाम उम्र लिखकर परिचय को फाड़ना, मोमबत्ती जलाकर अंधेरा दूर करना, काना फुसी का खेल, बिंदुओं का मिलान, आदिवासी बालिका पर रोल प्ले, नजरी नक्शा बनाना, ग्राम स्तर पर वर्कशॉप तथा ग्राम की कार्यपुस्तिका पर विस्तृत चर्चा, पूरे दिन का फीडबेक और अंतिम में आदि सहयोगीयों को शपथ दिलाई गई। इस प्रशिक्षण को सुचारू संचालित करने के लिए ब्लॉक मास्टर ट्रेनर कृष्ण कुमार मांझी (आदिवासी विकास विभाग) वर्षा अग्रवाल (महिला बाल विकास विभाग)रेखा खम्हारी( महिला बाल विकास विभाग) सुरेश पटेल (स्वास्थ्य विभाग) भानु प्रताप सिदार (पंचायत एवं ग्रामीण विभाग) योगेश साहू (शिक्षा विभाग) दुर्वादल दीप (शिक्षा विभाग) खिलेश्वर साहू (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) नीतू पटेल (आदिवासी विकास विभाग)प्रत्यूष तांडे( वन विभाग) का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad