Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 26, 2025

भिथीडीह विद्यालय में संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित कार्यशाला में वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से कई चमत्कार दर्शाए गए।

 सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


भिथीडीह विद्यालय में संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता  कार्यशाला आयोजित



कार्यशाला में वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से कई चमत्कार दर्शाए गए।



पिथौरा_विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिथीडीह में संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा विद्यालय के विज्ञान प्रभारी लोकनाथ पटेल के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक जागरूकता अंधविश्वास चमत्कार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 




जिसमें वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से कई चमत्कार दर्शाए गए। विज्ञान को समझने के लिए विद्यालय स्तर पर जादू नहीं विज्ञान है कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संस्कार शिक्षण संस्थान के संचालक युवा वैज्ञानिक शिक्षक गौरव चंद्राकर 

 द्वारा विद्यार्थियों शिक्षकों को बताया गया कि वर्तमान समय में हमारे आसपास कई अंधविश्वास एवं कुरितियों के माध्यम से हमारे साथ कई व्यक्तियों के द्वारा जादू का प्रदर्शन कर हमसे ठगी कर ली जाती है। तांत्रिक रूपी कार्यक्रमों का भय दिखाकर हमसे कई बार तांत्रिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित कर हमें भयभीत माहौल में डाल दिया जाता है।जिससे कि हम लगातार उससे नकारात्मक शक्ति के शिकार हो जाते हैं, और अपने सकारात्मक ऊर्जा को भी भूलते जाते हैं। अतः बच्चों को जानना होगा कि हमारे आसपास विज्ञान के अंतर्गत कई ऐसे रसायन पदार्थ मौजूद होते हैं, विज्ञान के चलत मॉडल है जो कि आपस में वायु, जल या अन्य पदार्थों से क्रिया करके एक नया पदार्थ उत्पन्न करते हैं।जो कि किसी लाल रंग काले रंग अथवा राख, धुआं या आग उत्पन्न करने जैसी क्रिया प्रदर्शित करते हैं। जो हमारे लिए कुछ ठग वाले लोग जादू का झांसा देकर हमसे ठगी करते हैं और कई परिवार के लोग इसे जादू मानकर ठग लिए जाते हैं। विद्यार्थियों को बताया गया कि ऐसे छोटे-छोटे जादू विज्ञान के द्वारा ही संभव होते हैं और हम उन्हें जादू मान लेते हैं तथा विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपने समाज एवं आसपास ऐसी घटनाओं से बच सके और अपने परिवार वालों को भी जागरूक करें। उन्होंने विज्ञान के वर्किंग मॉडल से  दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में प्रयोग करके बताया गया। साथी बच्चों को मॉडल प्रोजेक्ट निर्माण संबंधित भी जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के विजय कुमार बरिहा प्राचार्य ,श्रीमती नीता यादव व्याख्याता ,श्रीमती प्रमिला सिन्हा व्याख्याता, द्वारिका पटेल व्याख्याता,लोकनाथ पटेल व्याख्याता,शशांक प्रधान व्याख्याता, हरि हर सिंह ठाकुर व्याख्याता, लोकनाथ नायक व्याख्याता, पवन कुमार कुर्रे व्याख्याता कु. गमलेश्वरी सोनकर व्याख्याता ,श्रीमती नीलम प्रसाद व्याख्याता, राजेश कुमार साहू व्यायाम शिक्षक, अशोक पटेल ग्रंथपाल दानिश दूधबोरे सहा ग्रेड 03 ,हितेन्द्र कुमार राज विद्या आदि स्टाफ गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad