भोलापुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव
छुरिया:- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के भोलापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। श्रीमती वैष्णव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका विचारधारा एवं मार्गदर्शन राष्ट्र को प्रगति, समरसता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए एकात्म मानववाद और अंत्योदय के पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही इस अवसर पर चमेली बाई ठाकुर संरपच, हेमलता बंजारे पूर्व जनपद सदस्य, सोसायटी अध्यक्ष नकूल नेताम, मोहित सिन्हा ग्राम पटेल, टीकम पाण्डेय,लालाराम साहू,लखन साहू, विष्णु साहू,नोहर साहू,हदय राम साहू, धनंजय साहू, समेत भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.