भव्य तीजा मिलन समारोह में उमड़ी महिला शक्ति
नवापारा हथबंद मंडल की महिला शक्ति हुए सामिल मंत्री टंकराम वर्मा ने साड़ी व ठेठरी-खुरमी भेंट कर किया सम्मान
सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत नवापारा हथबंद मंडल में तीजहारिन दीदी-बहनों के सम्मान में भव्य तीजा मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन करती नजर आईं।
मंत्री टंकराम वर्मा के निज निवास पर आयोजित इस समारोह में माताओं-बहनों का विशेष स्वागत किया गया। मंत्री वर्मा ने सभी को साड़ी, छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ठेठरी-खुर्मी रोटी एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान से महिलाओं में आत्मीयता और उत्साह का संचार हुआ।
समारोह में तीजहारिन बहनों ने लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी तीजा पर्व की महत्ता को प्रदर्शित किया। गीत-संगीत और नृत्य की छटा ने पूरे समारोह को जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने तीजा पर्व को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।
भाजपा नवापारा हथबंद मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश चवरे, मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, महामंत्री ईश्वरी मारखंडे, मंत्री लिली वर्मा, कोषाध्यक्ष खेमराज वर्मा, उपाध्यक्ष धनेश्वरी वर्मा, प्रेमलता वर्मा, झाला राम वर्मा, कल्याण ध्रुव, हरिश वैष्णव, डोमार मारखंडे, प्रकाश पाल (मीडिया प्रभारी), राजकीरण महिलंगे (कार्यालय प्रभारी), विद्या वर्मा, मीना चतुरे, आरती जागड़े, सविता बांधे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.