Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 10, 2025

आदि कर्मयोगी अभियान का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संप

 आदि कर्मयोगी अभियान का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न*



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


सरायपाली :- 16 पंचायतों के सरपंच व जनपद सदस्य हुए शामिल, 2047 तक विकसित ग्राम बनाने का संकल्प लिया


जनपद पंचायत सरायपाली सभाकक्ष (मनरेगा) भवन में आदि कर्मयोगी अभियान का उन्मुखीकरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरायपाली विकासखंड के 16 पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य गण तथा विभिन्न जनजातीय समाज के समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर  पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।

अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए।

स्वागत उद्बोधन में विकासखंड सहायक नोडल अधिकारी अजय माधवन ने योजना की संक्षिप्त जानकारी दी। वहीं जिला मास्टर ट्रेनर किशोर साहू ने अभियान की तीन स्तरीय संरचना - आदि कर्मयोगी, आदि कर्मयोगी सहयोगी और आदि कर्मयोगी साथी के विषय में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा-

यह अभियान विकसित भारत के विजन के तहत संचालित है।सबका साथ-सबका विकास के तर्ज पर वर्ष 2047 तक सभी ग्राम पंचायतों को विकसित ग्राम बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

सभी समाज प्रमुखों का मिला सहयोग।

कार्यक्रम का संचालन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल ने किया। विभिन्न जनजातीय समाजों के समाज प्रमुखों, जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह आयोजन ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर ग्राम की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। अंत में सभी कर्मयोगियों एवं जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।सभी विभागों के अधिकारी एवं विकासखंड मास्टर ट्रेनर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad