सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के उपराष्ट्रपति, बी सुदर्शन रेड्डी को हराया । सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति चुने गए हैं.।
17साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे। दो बार लोकसभा सांसद रहे, झारखंड और महाराष्ट्र के राज्य पाल रहने के बाद अब उन्हें उपराष्ट्रपति चुन लिया गया है । यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जुलाई में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद आयोजित किया गया ।
मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों में उनके हक़ में कुल 452 वोट पड़े।
कुल 767 सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट दिया. इनमें से 752 वैलिड थे और बाकी 15 अवैध करार दिए गए.।
उनके सामने विपक्षी पार्टियों के साझा उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी चुनौती पेश कर रहे थे ।
सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के उपराष्ट्रपति, बी सुदर्शन रेड्डी को हराया ।
बी सुदर्शन रेड्डी को 300 फ़र्स्ट प्रेफ़रेंस वोट मिले और सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.