Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 21, 2025

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 191 वीर शहीदों के नाम का वाचन कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजली। वीर शहीद श्री झल्लू प्रसाद नेवले जी के परिजनों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित। शहीद स्मारक पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी/जवानों के द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 191 वीर शहीदों के नाम का वाचन कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजली।



वीर शहीद श्री झल्लू प्रसाद नेवले जी के परिजनों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित।


शहीद स्मारक पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी/जवानों के द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में देश की रक्षा हेतु अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर वीर शहीदों को आज दिन मंगलवार 21 अक्टूबर को प्रातः 09:00 बजे कबीरधाम जिले के पुराने पुलिस लाईन में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।


कबीरधाम जिला के पुलिस कप्तान श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्धाख में तीसरी बटालियन की एक कंपनी को भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा के लिये लद्धाक में हाट स्प्रिंग में तैनात किया गया था। कपंनी को टुकड़ी में बाटकर चौकसी करने को कहा गया था। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल हाट स्प्रिंग में गश्त कर रहा था, तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब भारतीय बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया व मातृभुमि की रक्षा के लिये लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानो ने अपने प्राणो का बलिदान देश के लिए दिया। हमारे जवानों के लिये व हम सबके लिये यह गौरव की बात है, कि केन्द्रीय पुलिस संगठनो व सभी राज्यो की पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने - कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है। इन वीरों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यों की उच्चतम परम्पराओं का प्रतिक है, तथा कर्तव्य निष्ठा का अनुपम आदर्श प्रस्तुत करता है। कहते हुए देश के प्रति प्राण न्यौछावर करने वाले देश के 191 वीर शहीद जवान जिसमें से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 16 शहीद जवानों का नाम वाचन किये जाने के बाद, नामावली को लास्ट पोस्ट की धून के साथ शहीद स्मारक पर सा सम्मान रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गयी। शहीद परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में वीर शहीद जवानों को सलामी एवं शोक शस्त्र कराया गया।

  

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, एवं कबीरधाम पुलिस के समस्त पुलिस के राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्रवा पुष्पगुच्छ अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई।


जिसके पश्चात पुलिस कप्तान द्वारा वीर शहीद श्री झल्लू प्रसाद नेवले जी के सुपुत्र श्री जितेंद्र नेवले जी को साल एंव श्रीफल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।


पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडेंट 17 वी वाहिनी श्री प्रमोद गुप्ता, उप. पुलिस अधीक्षक, श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, उप. पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी, उप.पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत धनेश्वरी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कौशिक, श्रीमती मोनिका सिंह परिहार परेड कमांडर श्री पुष्पेंद्र सिंह, सेकंड कमांडर उप. निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान एवं कबीरधाम पुलिस के अधिकारी जवान अधिक संख्या में उपस्थित रहकर देश के लिए अपने प्राणों के बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र/पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किये।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad