Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 15, 2025

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने गडकरी, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का जताया आभार,बोले-6.50 किमी लंबे इस मार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

 विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने गडकरी, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का जताया आभार,बोले-6.50 किमी लंबे इस मार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर



बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से महासमुंद-सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के लिए 14.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति


महासमुंद-सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के लिए 14.30 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति,बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 



*बसना* । बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास और अधोसंरचना निर्माण को गति देने के लिए लगातार सक्रिय बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन ने महासमुंद जिले के अत्यंत महत्वपूर्ण सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग के निर्माण के लिए 1430.50 लाख रुपये (चौदह करोड़ तीस लाख पचास हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।


विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रालय द्वारा यह स्वीकृति जिला महासमुंद के सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग क्रमांक 340) के लिए जारी की गई है। इस परियोजना को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था।


विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क परियोजना महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने और मूलभूत न्यूनतम सेवा की पूर्ति के उद्देश्य से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस 6.50 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।


इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक स्वीकृति पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस स्वीकृति को बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को अपनी प्राथमिकता मानती है। उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के विजन को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद से बसना विधानसभा में लगातार विकास कार्यों की सौगात जनता को मिली है, जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ प्रगति पर हैं। उनकी सरकार न केवल बड़े प्रोजेक्ट्स पर, बल्कि स्थानीय जरूरतों को समझकर जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को भी प्राथमिकता दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad