परमानंद (गोलू) साहू ने किया भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का भव्य स्वागत गढ़फुलझर मंडल के युवाओं में उत्साह, क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के महासमुंद जिले में प्रथम आगमन पर बसना विधानसभा क्षेत्र के गढ़फुलझर मंडल के युवा नेता परमानंद (गोलू) साहू ने अपने साथियों के साथ भव्य स्वागत किया।
प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर क्षेत्र के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। परमानंद साहू के नेतृत्व में स्वागत जत्था ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया और जयघोषों से पूरा माहौल गूंज उठा।
इस अवसर पर परमानंद साहू ने प्रदेशाध्यक्ष से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार, संगठन सशक्तिकरण और स्थानीय विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में गढ़फुलझर क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जोड़कर नई ऊर्जा और दिशा दी जाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने परमानंद साहू और सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की तथा पार्टी संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.