छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा के अवसर पर ग्राम पंचायत सीतागोटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
छुरिया - छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से मिलकर एसबीआई फाउंडेशन एवं एसबीआई एसजी ग्लोबल एवं शिखर युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआस्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया । जिसमें डॉ सुचिता श्रीवास्तव ( बीएमओ ) मुक्ता कुजुर ( बीपीएम ) , गिरवर साहू किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, सरपंच बबीता टेंभुरकर, सचिव ईश्वरी कंवर घनश्याम यादव, सुरेंद्र सेऊतकर ,
दुर्गेश साहू एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ योगेश कन्नौजे , डॉ टी देवांगन चिकित्सा अधिकारी , श्री आर एम कोमा सुपरवाइजर, श्री राकेश सिन्हा ( RHO) श्री नारायण कंवर ( RHO) एवं स्वास्थ्य टीम की उपस्थिति में किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य आमजन को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण, हड्डी एवं जोड़ रोग, महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की। साथ ही, हिमोग्लोबिन , शुगर, मलेरिया, सिकल सेल, आदि पैथोलॉजिकल जांच किया गया । और रोगियों को आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि यह भी दर्शाया कि शासकीय एवं निजी संस्थाओं के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर को सुचारू रूप से सहयोग देने के लिए संजीवनी टीम से जिला समन्वयक योगेश चौहान, डॉ ईश्वर लाल यादव, स्टाफ नर्स शशि साहू, फार्मासिस्ट डालेश्वर उईके , लैब टेक्नीशियन आशीष साहू, पायलट, निखिल सहारे एवं स्वास्थ्य टीम से ( CHO ) हर्षरानी साहू, योगेश्वरी चंद्रवंशी, अनवरी बेगम, दीपा साहू, सुपरवाइजर ललिता शर्मा एवं स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.