ग्राम सिमगा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का हुआ भव्य सम्मान समारोह
बलौदाबाजार जिला के सिमगा में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी का ग्रामवासियों, व नगर वासियों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सरपंच मनीषा मेननजीत एवं ग्राम पंचायत रिंगनी के प्रतिनिधियों ने सांसद अग्रवाल जी को समस्त ग्राम पंचायत रिंगनी की ओर से उनके पिता जी की स्मृति में एक सुंदर छायाचित्र भेंट किया। यह क्षण अत्यंत भावनात्मक रहा, जब पूरे मंच पर पुष्पवर्षा और तालियों की गूंज से वातावरण गूंज उठा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रिंगनी ग्राम ने सदैव उन्हें स्नेह और सम्मान दिया है, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता से जुड़े हर मुद्दे का समाधान करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, नगरवासी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा वर्ग उपस्थित रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी ग्राम के युवाओं ने संभाली। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि ग्रामवासियों में जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास और एकता की भावना को भी और मजबूत किया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.