भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजु दास मानिकपुरी ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं — कहा, यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपों का यह पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और उजाला लेकर आता है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति और गोवंश के प्रति आदरभाव सिखाती है, वहीं भाई दूज भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।
उपाध्यक्ष राजु दास मानिकपुरी ने आगे कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संचार करे तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आशा और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि दीपोत्सव के अवसर पर हम सब मिलकर सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता का संकल्प लें, ताकि हमारा प्रदेश उज्जवल और समृद्ध बने।
CNI News बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
समाचार& विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें
दिलीप सोनवानी
मो, 9340810592


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.