ग्राम बोहारपार हनुमान चौक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी एवं जिला अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी के मार्गदर्शन में, मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव जी के नेतृत्व में बूथ स्तरीय बैठक बूथ क्रमांक 162 ग्राम बोहारपार हनुमान चौक में बैठक कर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बसना मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि
बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने अपनी माताओं के नाम से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
“सेवा, संगठन और समर्पण ही भाजपा की पहचान है — हर कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर महामंत्री दिपक शर्मा जी,बूथ अध्यक्ष दिलीप साव जी , दाताराम साव जी, बालकराम सिदार जी, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.