Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 12, 2025

मोबाइल दुकान में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

 मोबाइल दुकान में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी करने के तीन आरोपियों को नगपुरा चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। 

                                                                    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमरूद लाल ब्यास पिता कुन भाई ब्यास उम्र 48 वर्ष निवासी सरकारी बैंक के पीछे नगपुरा चौकी द्वारा गत दिवस चौकी नगपुरा में इसके मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान के सेंटर लाक को तोड़कर दुकान में रखे हुये विभिन्न कंपनी के  14 नग मोबाईल एवं स्क्रीन गार्ड 01 पैकेट कीमती लगभग 150000 रूपये को 10 अक्टूबर की रात्रि आठ बजे से 11 अक्टूबर प्रातः छह बजे के मध्य चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मामलें में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संदेह के आधार पर संदेही विजय यादव , टोमन साहू एवं घटना में शामिल एक अपचारी बालक को पूछताछ हेतु तलब किया। उनके द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी करना कबूल किये जाने पर चोरी गई मशरूका चार नग मोबाईल , एक पैकेट स्क्रीन गार्ड कीमती करीबन 10000 रुपये दो नग राड एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल स्पलेंडर प्रो० सी० जी० 07 एआर 3497 को जप्त किया गया है। वहीं आरोपियों द्वारा दस नग एन्ड्राईड मोबाइल को डिब्बा सहित शिवनाथ नदी में फेंक देना बताया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नगपुरा चौकी पुलिस ने नकबजनी में शामिल तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। उक्त समस्त कार्यवाही में नगपुरा चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad