राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता मार्च” का भव्य आयोजन
जोंधरा- बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई – तक्षशिला उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोंधरा द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “एकता मार्च” (Unity March) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में “वंदे मातरम” के 150वें वर्षगांठ पर राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दामोदर कांत (जिला पंचायत सदस्य, बिलासपुर) एवं विशिष्ट अतिथि श्री ज्वाला प्रसाद बंजारे (जनपद सदस्य, मस्तूरी) रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कैंसर से बचाव के उपाय, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रो. शत्रुघ्न घृतलहरे (शासकीय कॉलेज सिपत), डॉ. बलराम जोशी, डॉ. नयन्तारा शर्मा (कॉलेज पंधी), लोकेश ओगरे (राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित), छाया नोरगे (वरिष्ठ स्वयंसेवक, NSS), प्रशांत यादव (वरिष्ठ स्वयंसेवक) एवं मिथलेश श्रीवास (सिपत कॉलेज) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, स्वयंसेवा की भावना तथा सात दिवसीय विशेष शिविर की गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
पूर्व NSS सलाहकार धनेश रजक (अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर) ने राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर श्री करनेश कुमार नापीत (कार्यक्रम अधिकारी, मध्य नगरी मल्हार) ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी पूरन सिंह ठाकुर ने किया तथा आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा।
शिक्षकगण पुनेश कुमार पटेल (प्राचार्य), पूरन सिंह ठाकुर (कार्यक्रम अधिकारी), राजेश कुमार यादव, बलराम दिनकर, हेतराम पटेल, देव पटेल, मोतीराम कश्यप, वीरेंद्र साहू, चन्द्रकला पटेल, सीमा साहू, प्रीतम पटेल
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थी:कुंती, निहारिका, गीतांजलि, शिवकुमार, साहिल कुमार, गीता, स्नेहा, सूर्यकान्त, प्रतीक्षा, निशा, कामिनी, रीमा, मुस्कान,
हरीश पटेल, कामता पटेल, अमित कुमार, किशन, उदय, आकाश मरकाम, साहिल केवर्त, देव पटेल, अनुराग, नीतीशा चंदेल
कार्यक्रम का उद्देश्य:
विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जागरूकता तथा सेवा भावना का विकास करना, जिससे वे समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बन सकें।
CNI news बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
खबर हेतु कॉल करें
9340810592



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.