Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 12, 2025

राजधानी में अनुमति न मिलने पर सहकारी समिति कर्मचारियों की संभाग स्तरीय हड़ताल 9वें दिन भी जारी, दुर्ग में रहा व्यापक असर,

 राजधानी में अनुमति न मिलने पर सहकारी समिति कर्मचारियों की संभाग स्तरीय हड़ताल 9वें दिन भी जारी, दुर्ग में रहा व्यापक असर,



खैरागढ़। 11 नवम्बर मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दे कि छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 9वें दिन भी जारी रही। राजधानी रायपुर में आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने प्रदेशभर के संभाग मुख्यालयों में हड़ताल का रुख किया है।


मुख्य मांगों में सूखत की भरपाई, कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियमित नियुक्ति, परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना और प्रत्येक समिति को 3,3 लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान देना शामिल है।


दुर्ग संभाग सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के समिति प्रबंधक और कर्मचारी बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। लगातार नौ दिनों से चल रही इस हड़ताल से आगामी धान खरीदी कार्य प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad