हथबंद धान खरीद केंद्र में धान खरीदी की हुई शुरुआत, किसानों में उत्साह का माहौल
हथबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए प्रदेश में आज से धान खरीदी का शुभारंभ हो गया। इसी क्रम में बलौदा बाजार जिले के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत हथबंद धान उपार्जन केंद्र में विधिवत बाट पूजा के साथ धान खरीदी कार्य का आरंभ किया गया, जहां किसानों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
“सशक्त किसान, समृद्ध प्रदेश” के संकल्प को मजबूत करते हुए सरकार ने इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व से ही सुनिश्चित की हैं।
सुशासन सरकार द्वारा किसानों की मेहनत को सम्मान देते हुए ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की व्यवस्था की गई है। किसानों ने इसे अपनी मेहनत का उचित सम्मान बताते हुए सरकार के प्रति आभार जताया।
अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। धान उपार्जन प्रक्रिया को निर्बाध, पारदर्शी और सुविचारित रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव जी सहकारिता समिति अध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, जनपद प्रतिनिधि बबलू पटेल, पंच संतोष दीवान, मूलचंद टंडन, विजय निषाद, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, धीरज निषाद, पटवारी, आर.आई., सहकारिता धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
प्रदेश के सभी मेहनतकश किसानों को धान खरीदी के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.