अधिकांश धान खरीदी केंद्र में मुख्यमंत्री का समर्थन मूल्य के फ्लेक्स में तस्वीर नहीं। कौहाकूड़ा धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य का फ्लेक्स ही नहीं लगा है।
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत कई धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य के फ्लेक्स पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का तस्वीर लगा हुआ फ्लेक्स नहीं है जबकि शासन के हर कार्य योजना पर मुख्यमंत्री एवं उस विभाग के मंत्री का तस्वीर होना आवश्यक है परंतु वर्तमान में धान खरीदी केंद्र में फ्लेक्स कई स्थानों पर लगे हैं
परंतु छत्तीसगढ़ के मुखिया एवं कृषि मंत्री का तस्वीर नहीं है ऐसे और गजब बात है कि कौहाकूड़ा धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य का फ्लेक्स ही गायब है कहीं नहीं लगा है जबकि हर धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है पर इस और उनका ध्यान क्यों नहीं गया यह एक प्रश्न वाचक लगता है। ईश ओर प्रशासनिक अधिकारियों का भी ध्यान नहीं जा रहा है जबकि पिछले वर्ष हर धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य के साथ मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का फ्लेक्स में तस्वीर थी परंतु इस साल गायब हो गया ऐसा क्या कारण है की मुखिया का फोटो ही नहीं है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.