बच्चों ने बताया मीनू अनुसार नहीं मिला भोजन, कलेक्टर ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिस
कलेक्टर ने कहा- बच्चों के पोषण में नहीं चलेगी कोई भी लापरवाही
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने खूंटू में स्कूल और आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण
कवर्धा, 13 नवंबर 2025/प्राथमिक शाला खूंटू के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बच्चों से पढ़ाई लिखाई और मध्याह्न भोजन के संबंध में बात की। उन्होंने जब मीनू अनुसार गत दिवस भोजन दिए जाने की जानकारी ली तो बच्चों ने बताया कि भोजन में दाल चावल के साथ आचार दिया गया था। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताते हुए प्रधानपाठक को शो कॉस नोटिस देने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन का मेनू बच्चों के पौष्टिक आवश्यकताओं के आधार पर तैयार किया गया है। इसी के आधार पर राशि जारी की जाती है। स्कूल में प्रधानपाठक और शिक्षकीय स्टाफ की यह जिम्मेदारी है कि वे समूहों द्वारा तय मीनू अनुसार भोजन दिया जा रहा है अथवा नहीं इसकी मॉनिटरिंग करें। बच्चों के मध्याह्न भोजन में कही कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने बच्चों से कहा कि रोज स्कूल आएं और अच्छे से पढ़ाई करें। स्कूल में जो पढ़ाया जाता है उसका घर जाकर अभ्यास भी करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कक्षाएं नियमित रूप संचालित करें। पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेल तथा अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से भी जोड़ें। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी श्री एफ आर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.