कोलिहा में चलाया गया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान, निकाली गई रैली
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोलिहा में नशा मुक्ति अभियान के तहत आज जनजागरूकता रैली निकाली गई ग्राम में महिला कमांडो का गठन भी किया जा रहा है, साथ ही गांव के सरपंच पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कोलिहा को नशा मुक्ति गांव बनाने की पहल की जा रही है इसी परिपेक्ष में आज गांव में जन जागरूकता रैली निकाली गई।
ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का कहना है की छत्तीसगढ़ प्रदेश लगातार नशे की ओर बढ़ रहा है और नशे के चलते ही विभिन्न प्रकार के वारदात होते हैं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कोलिहा को नशा मुक्त ग्राम बनाना है इसी मानसा के अनुरूप जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, और नशे से दूर रहने एवं गांव में अवैध शराब सहित नसे से संबंधित कोई भी समान नहीं बेचे जाने की अपील भी की जा रही है।साथ ही यह जनजागरूकता रैली गांव में निकाली गई और नारे लगाए गए, "कही देबे तैं मयारु ला, झन पीबे ते दारू ला" यह नारा भी गांव की गलियों में लगाई गई।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला. सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे. सरपंच गीता संतोष साहू. सचिव सुरेश कुमार घिदौड़े एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.