Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 15, 2025

अंतर्राजीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान

 अंतर्राजीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


ग्राम परसकोल में MSCT द्वारा आयोजित अंतर्राजीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजित प्रतियोगिता की सराहना की।

यह कार्यक्रम 14, 15 और 16 नवंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए क्रमशः 40,000 रुपये प्रथम पुरस्कार, 25,000 रुपये द्वितीय, 15,000 रुपये तृतीय और 10,000 रुपये चतुर्थ पुरस्कार रखा गया है। स्थानीय स्तर की टीमों के लिए भी अलग से पुरस्कार घोषित किए गए हैं।


मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि इस प्रकार की स्पर्धाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहन देने का कार्य करती हैं तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर ग्रामवासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ शुरू हुआ। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad