झुरानदी गांव में कुएं से मिले दो मासूमों के शव, गांव में छाया मातम
खैरागढ़। 9 नवम्बर रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि जिला मुख्यालय से लगभग 16 किमी दूर ग्राम झुरानदी में 9 नवम्बर रविवार को दर्दनाक घटना हुई, जहां एक घर के पीछे बने कुएं में दो मासूम भाई-बहन के शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरते मिले। मृतक बच्चों की उम्र क्रमशः चार वर्ष और ढाई वर्ष बताई गई है।
सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक गजानंद वर्मा के पुत्र-पुत्री थे। रविवार सुबह माता-पिता व दादा खेतों में काम करने गए थे, घर में दादी और एक छोटी बहन मौजूद थीं। कुछ देर बाद जब बच्चे नजर नहीं आए तो खोजबीन के दौरान दादी ने रिश्तेदार के घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुएं में दोनों के शव देखे।
ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की।
दो मासूमों की संदिग्ध मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने हर पहलू से जांच प्रारंभ कर दी है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.