भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह : अशवंत तुषार साहू
महासमुन्द : प्रखंड के आमासिवनी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ
कथावाचक अशोक कृष्ण महाराज ने उधव चरित्र, रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। मौके पर आयोजक मंडली की ओर से आकर्षक वेश-भूषा में श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किया गया। इस सात दिवसीय भागवत कथा का सफल संचालन के लिए आयोजक मंडली के लक्ष्मी नाथ साहू, साहू परिवार व उनके सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.