जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल के मुख्य आतिथ्य में कुथरौद में DMF फंड से 19 लाख की नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
सिमगा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुथरौद में डीएमएफ मद से स्वीकृत 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। ग्राम में लंबे समय से नाली निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, ऐसे में इस कार्य की शुरुआत पर ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल रहे, जिन्होंने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत के माध्यम से लगातार विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और डीएमएफ मद से हो रहे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।अध्यक्षता डॉ. मोहन वर्मा, सभापति जिला पंचायत ने की। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण पूरा होने से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा।
विशिष्ट अतिथियों में हेमन्त बघमार, सुहेला मंडल अध्यक्ष; उमा अनंत जनपद सदस्य; खोमलाल साहू जनपद सदस्य; सरपंच तारण दास अनंत,और रामकुमार साहू, मंडल उपाध्यक्ष; शामिल थे। अतिथियों ने इस कार्य को ग्राम विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
ग्राम के पंचगण, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गड़मान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम के अंत में सरपंच तारण दास अनंत ने जनपद अध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह नाली निर्माण ग्राम के स्वच्छता अभियान और आधारभूत विकास को नई दिशा देगा।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.