Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 30, 2025

गोंडी संस्कृति के तहत ईशर गवरा कार्यक्रम हुआ भव्य आयोजन

 गोंडी संस्कृति के तहत ईशर गवरा कार्यक्रम हुआ भव्य आयोजन 



देवरी राज सोनाखान के अंतर्गत ग्राम छतवन में गोंडी संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्थाओं को संरक्षित और संजोने के उद्देश्य से ईशर गवरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में गोंडीयन नेंग जोंग परंपरा के अनुसार ईशर राजा गवरा माता के घर बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते बारात लेकर पहुंचे।



 पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला, पुरुष, युवक एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। तत्पश्चात पंडा पूजारी तिरूमाल सुदर्शन सिंह ठाकुर द्वारा विधि विधान के तहत पूजा पाठ की गई ।

इस कार्यक्रम मुख्य अतिथी  नोहर सिंह नेताम महामंत्री गोंड समाज देवरीराज  रहे  एवं विशिष्ट अतिथी पुष्पा देवी मार्को अध्यक्ष महिला प्रभाग ,नैन सिंह नेताम कोषाध्यक्ष छतवन , प्रवीण नेताम   समाज प्रमुख, भारतिको सिदार जिला सचिव गोंडी धर्म संरक्षण समिति ,दुकालु प्रसाद जगत संगठन सचिव गोंडवाना संघ रहे। 

इस कार्यक्रम के मंच संचालक दीपक जगत जिलाध्यक्ष  छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ महासमुन्द रहे तथा कार्यक्रम में सुनेश नेताम  अध्यक्ष गोंडी धर्म संरक्षण समिति  कसडोल, चंद्रलोचन संरक्षक गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति ,  पुखराज जगत अध्यक्ष  गोंडवाना संघ कसडोल ,विक्रम मरई उपाध्यक्ष कसडोल ,भीम सिंह नेताम समाज प्रमुख छतवन, रितेश नेताम , उत्तम नेताम ,डुलामणी सिदार ,भारत नेताम, निमंकर जगत ,विजय नेताम , देवी सिंह मांझी,कुंजल जगत, मोहीत जगत  एवं युवा प्रभाग में खिलवती ठाकुर, विलासिनी सिदार, कमला ठाकुर, आरती ठाकुर,  कामना पोर्ते , एवं महिला प्रभाग में नियम बाई ठाकुर, प्रेम बाई   सिदार ,सुशिला नेताम एवं सगा समाज तथा ग्रामीण जन भी उपस्थित रहीं।

रात्रिकालिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में जय ईशर गवरा  नृत्य दल सिल्वा भांटापारा का विशेष सहयोग रहा।


प्रातःकाल धार्मिक विधि-विधान के साथ ईशर राजा एवं गवरा माता को सरोवर में स्नान कराया गया, जिसके बाद पारंपरिक नृत्य, गीत और पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूरे गांव में भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति तथा ग्राम पंचायत छतवन के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें फिरतिन रितेश नेताम सहित ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को गोंडी संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad