चिचोला गुरुदेव राइस मिल हादसा लापरवाही के विरोध में चक्का जाम।
छुरिया -चिचोला मार्ग स्थित गुरुदेव राइस मिल में शुक्रवार 20 दिसंबर की शाम लगभग 5 बजे हुए दर्दनाक हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस भीषण दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक मजदूर का पैर कट गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, वहीं सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद राइस मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लापरवाही और ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना अचानक नहीं बल्कि लंबे समय से जारी लापरवाही का परिणाम है। राइस मिल में न तो नियमित मेंटेनेंस किया जा रहा था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन। मशीनों पर क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ऑपरेटर की गंभीर लापरवाही भी सामने आई, जिसने मजदूरों की जान को सीधे खतरे में डाल दिया।
मुनाफे की होड़ में मजदूरों की सुरक्षा को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था जिसकी कीमत आज एक परिवार को अपने कमाऊ सदस्य को खोकर चुकानी पड़ी। जिसमे मृतक के ग्रामीण गण मिल के गेट के सामने 50 लाख व 20000 महने की मांग के साथ मजदूर गण व ग्रामीण गन नारे लगाए गए और मालिक जगज में बुलाने की बात कही नही आने पर नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर दिया जिससे आवागम में परेशानी हुआ गाँव के ग्रामीणों से जानकारी अनुसार मुकेश कंवर एकलौता बेटा था पिता जी भी का मृत हो चुके है 2 साल पहले शादी हुआ था जिसके छोटा सा बच्चे है घर मे कमाने वाला आगे कोई नही है उनके पत्नी बच्चे को लेकर मिल के सामने अपनी मांग लेकर पहुचे थे जिसको चिचोला पुलिस द्वारा चक्का जाम को नियंत्रण करने की कोशिश भी किया बाकी विफल रहा जिसमे मिल प्रबन्धन द्वारा मृतक को 25 लाख व बच्चे को 12 वी तक पढ़ाई खर्चा उठाने की बात कही व घायलों 5 लाख व डाक्टरी खर्चा पूरे उठाने की बात कही तभी ग्रामीण संतुष्ट होकर जी रोड से हटे व आवागमन चालू हुआ।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.